anpur nagar ki police ne apradhi ko girftar kiyaBest News Storykanpurसमस्याहत्या

कानपुर नगर से बड़ी खबर

महाराजपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का सफल अनावरण किया,,,,अभियुक्त गिरफ्तार?

कानपुर नगर से बड़ी खबर

महाराजपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का सफल अनावरण किया,,,,अभियुक्त गिरफ्तार?

सूर्या न्यूज़ 24 / कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर नगर के थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 03 जून 2026 को ग्राम किशनपुर निवासी कालीशंकर की धारदार हथियार से हत्या किए जाने के संबंध में थाना महाराजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुभम पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
घटना के सफल अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बाइट – पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्री सत्यजीत गुप्ता।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!