पीएचसी प्रभारी डॉ केबीएन सिंह ने जारी किया आदेश,निजी क्लीनिक,अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजिकल लैब एवं नर्सिंग होम के संचालक और प्रबंधक 6 जून तक जमा करें पंजीकरण प्रमाण-पत्र।
मानक के बिना दुर्घटना की आशंका,सभी संचालक समय पर कागजात जमा करने का दिए गए निर्देश।
बिहार डेस्क,बगहा। गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिधाँव (हरनाटाँड़) बगहा-2, डॉ. के.बी.एन. सिंह ने क्षेत्र के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों से पंजीकरण और संचालन संबंधी प्रमाण-पत्र मांगे हैं। डॉ. सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिधाँव हरनाटाँड़ बगहा-2 एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगहा-2 के अंतर्गत संचालित सभी अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजिकल लैब, क्लीनिक एवं नर्सिंग होम के संचालकों, प्रबंधकों एवं चिकित्सकों को आदेशित किया है। सभी को अपने संस्थान के पंजीकरण प्रमाण-पत्र एवं संचालन हेतु मानकों से संबंधित सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र जमा करने होंगे।सभी प्रमाण-पत्र दिनांक 06.06.2026 को अपराह्न 04:00 बजे तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य है। पीएचसी प्रभारी डॉ के बी एन सिंह ने बताया कि जनहित एवं मरीजों के हित में यह कदम उठाया गया है। बिना मानक के अनुरूप संचालित संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के दौरान दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसे अति आवश्यक समझते हुए सभी संचालकों को समय पर कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है।


