चोरी की 6 मोटरसाइकिलों के साथ 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,?*

*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*चोरी की 6 मोटरसाइकिलों के साथ 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,?*
सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट
अरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना अरौल पुलिस ने रविवार तड़के वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को सुबह करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना पर बिजनौर रोड स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे एक मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। वाहन के संबंध में संतोषजनक जवाब न मिलने पर जांच की गई, जिसमें मोटरसाइकिल चोरी की निकली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर कुशवाहा, गोविंद सक्सेना और देव सक्सेना, निवासी जनपद कन्नौज, के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर खड़ैचा-देविनपुरवा संपर्क मार्ग के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 5 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें बेचने की योजना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त गोविंद सक्सेना के विरुद्ध पहले से चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की जांच जारी है।
बाइट: सहायक पुलिस आयुक्त, बिल्हौर मनोज कुमार सिंह।

