Best News StoryCrimeHigh tension lineUnnao

हाईटेंशन लाइन से मौत के कारण गाँव में मातम का माहौल

हाईटेंशन लाइन से मौत के कारण गाँव में मातम का माहौल

 

रिपोर्ट हबीब अल्वी

आसीवन: उन्नाव।आसीवन थाना क्षेत्र के हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर एक प्राइवेट युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को दोपहर के समय पोस्ट मार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तब परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा किया करीब दो घंटे की बातचीत के दौरान पुलिस के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।यह घटना बृहस्पतिवार को हुई थी।थाना क्षेत्र के मुरव्वतपुर गांव निवासी सरोज उर्फ लालू यादव उम्र 26 वर्ष मियागंज पावर हाउस में प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर कार्यरत थे।बृहस्पतिवार दोपहर को वह गहरुबाग गांव की पुलिया के पास विद्युत लाइन पर फाल्ट ठीक कर रहे थे।तभी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और उसकी मौत हो गई।पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिए बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और फाल्ट ठीक करते समय विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति बंद न करने से परिजन नाराज थे।उन्होंने बृहस्पतिवार को मियागंज उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया था और लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगने का प्रयास भी किया।शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव शव पहुंचने पर दादी सुरजादेवी मां गंगादेई और छोटेभाई दिलीप ने विद्युत विभाग से मुआवज़े और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।आसीवन , बेहटा मुजावर और बांगरमऊ थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ मौजूद एसओ आसीवन प्रदीप कुमार सिंह व आसीवन निवासी सौरभ तिवारी प्रांतीय महामंत्री भाजपा प्रणित ने परिजनों से दो घंटे तक बातचीत की मुआवजा और कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार परियर घाट ले जाने को सहमत हुए एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर कानूनगो विनोद कुमार और लेखपाल सुरेन्द्र ने किसान बीमा की रिपोर्ट तैयार कर ली है।उन्होंने आश्वासन दिया कि अंतिम संस्कार के बाद परिजन द्वारा तहरीर दिए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!