रायबरेली -बसपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वनाथ पाल पहुंचे रायबरेली किया सेक्टर व बूथ कमेटी की समीक्षा।

रायबरेली -बसपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वनाथ पाल पहुंचे रायबरेली किया सेक्टर व बूथ कमेटी की समीक्षा।

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार गौतम।
रायबरेली -बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार रायबरेली जनपद स्थित फलक उत्सव लान में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वनाथ ने सर्व प्रथम बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सेक्टर व बूथ कमेटी की समीक्षा की तथा सपा, भाजपा,व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तथा बसपा शासन में किये गये कार्यो को विस्तार से बताया तथा बसपा शासन में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था होनी की बात कही, तथा होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की बात कही , तथा सभी बसपा प्रत्याशियों को हाथी चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भारी मतों से विजई बनाने की बात कही। बैठक में लखनऊ मंडल से रामनाथ रावत मुख्य सेक्टर प्रभारी, डाक्टर शुसील कुमार मुन्ना, गंगा राम गौतम, जिला अध्यक्ष विजय अम्बेडकर,रत्नेश कुमार चौधरी, अरविंद भारती, राजेन्द्र कुमार गौतम, राकेश पासी, राम किशोर पासी, विजय लोधी, विजय गौतम, श्यामू गौतम सेक्टर अध्यक्ष राम बहादुर गौतम, शिवकुमार गौतम, सुरेन्द्र कुमार धानुक समेत तमाम बसपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

