बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने एनबीएस मिल्स हाई स्कूल के मैदान स्थल एवं मंगलपुर के समीप गंडक नदी के कटाव का भी लिया जायजा।
बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने एनबीएस मिल्स हाई स्कूल के मैदान स्थल एवं मंगलपुर के समीप गंडक नदी के कटाव का भी लिया जायजा।

एसडीएम ने एनबीएस मिल्स हाई स्कूल के मैदान की मापी के साथ मंगलपुर में गंडक कटाव रोकने का भी दिया आवश्यक निर्देश।
बिहार डेस्क,बगहा। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा चांदनी कुमारी ने बगहा नगर के नरईपुर स्थित एनबीएस मिल्स हाई स्कूल के खेल मैदान का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष के साथ शुगर फैक्ट्री के प्रतिनिधि एवं संबंधित लोग भी मौजूद रहे। एसडीएम ने मौके पर दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली और स्थल की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के बाद एसडीएम ने अंचल अधिकारी बगहा-दो वसीम अकरम को निर्देश दिया कि दोनों पक्षों की सहमति से एक तिथि निर्धारित कर उनके समक्ष स्थल की पुनः मापी कराई जाए। उन्होंने कहा कि मापी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से दोनों पक्षों की मौजूदगी में पूरी की जाए, ताकि जमीन एवं मैदान से संबंधित स्थिति स्पष्ट हो सके और विवाद का निष्पक्ष समाधान किया जा सके।एसडीएम चांदनी कुमारी के निर्देश के बाद अब अंचल प्रशासन की ओर से मापी के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। मापी के दौरान संबंधित दस्तावेजों एवं स्थल की वास्तविक स्थिति का मिलान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के क्रम में एसडीएम चांदनी कुमारी ने बगहा-दो प्रखंड क्षेत्र के मंगलपुर के समीप गंडक नदी द्वारा किए जा रहे कटाव का भी जायजा लिया। नदी के कटाव से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंता से जानकारी ली तथा कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।एसडीएम चांदनी कुमारी ने संबंधित अभियंता को गंडक नदी के कटाव को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कटाव को नियंत्रित करने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि आसपास के क्षेत्र में नदी के कटाव से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।स्थल निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ संबंधित पक्षों के लोग भी उपस्थित रहे।





