biharE-Paperआपदागंडक नदीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसमस्या
Trending

बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी।

बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी।

बगहा/बेतिया। बेतिया जिले में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। संभावित परिस्थितियों के मद्देनजर एहतियाती तौर पर सुरक्षा, राहत एवं बचाव से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में जिलास्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जलस्तर एवं स्थानीय परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में आज उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया गया। भितहा प्रखंड के सेमरबारी पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी, अमित राज द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण एवं स्थिति का अनुश्रवण किया गया। वहीं योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर एवं चौमुखा में वरीय उप समाहर्ता, श्री अहमद अली तथा नौतन प्रखंड के मंगलपुर में पीजीआरओ, बेतिया मासूम अंसारी द्वारा लगातार क्षेत्रीय स्थिति की निगरानी की जा रही है।इसके अतिरिक्त अन्य जिलास्तरीय, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी भी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन द्वारा जलस्तर, आवागमन, राहत व्यवस्था एवं प्रभावित आबादी की आवश्यकताओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!