E-PaperFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsTravelUncategorizedकार्यक्रमझमाझम ख़बरबिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

एक पेड़ मां के नाम: बगहा नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित विमल बाबू अड्डा के प्रांगण में किया गया 50 पौधा रोपित।

एक पेड़ मां के नाम: बगहा नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित विमल बाबू अड्डा के प्रांगण में किया गया 50 पौधा रोपित।

बगहा।विश्व कौशल दिवस के अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देशन में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत बगहा नगर के वार्ड नंबर 5 में स्थित विमल बाबू अड्डा के प्रांगण में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा 50 पौधा रोपित किया गया।इस अवसर पर सभापति पुष्पा गुप्ता,उप सभापति रश्मी रंजन एवं विश्व कौशल दिवस के अवसर पर बी आर सी द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित शिक्षक और शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज पौधारोपण का शुभारम्भ सभापति पुष्पा गुप्ता,उपसभापति रश्मि रंजन एवं विश्व कौशल दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में प्रतिभागी सम्मानित शिक्षक और शिक्षिकाओं के द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपित करके किया गया।पौधरोपण से पूर्व नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने समूह की दीदियों और विश्व कौशल दिवस के अवसर प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में प्रतिभागी सम्मानित शिक्षक और शिक्षिकाओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी और इस अंतर्राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया। सभापति पुष्पा गुप्ता ने पर्यावरण को सुरक्षित करने में एक पेड़ मां के नाम अभियान की अहम् भूमिका बताते हुए समूह की दीदियों और उपस्थित लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।इस क्रम मे उप सभापति रश्मी रंजन के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा की बात रखते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपित पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समूह की दीदियों के साथ साथ यहां रह रहे लोगों की भी नैतिक जिम्मेदारी की बात कही ,और उपस्थित लोगों से इस अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की अपील की। विश्व कौशल दिवस के अवसर पर मशाल प्रतियोगिता में सहभागी शिक्षक शैलेन्द्र कुमार बीआरपी बगहा 2 ने नगर परिषद बगहा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्रम में बगहा नगर के विमल बाबू अड्डा प्रांगण में आयोजित एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को एक अनूठी पहल बताते हुए काफी सराहना की और पौधों की सुरक्षा और देखभाल की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए उपस्थित समूह की दीदियों और उपस्थित आम जनमानस से अनुरोध किया कि पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए रोपित पौधों की समुचित देखभाल आवश्यक है।इस क्रम में नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने पौधारोपण करने वाली समूह की दीदियों को एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत रोपित पौधों को बेटा और समूह की दीदियों को मां का दर्जा देते हुए अपने बेटे जैसा पौधों की देखभाल करने का अनुरोध किया गया।इस क्रम में सभी उपस्थित गणमान्य लोगों एवं विश्व कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रखंड मशाल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित शिक्षक और शिक्षिकाओं के बीच नगर मिशन प्रबंधक के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का नारा लगाते हुए समूह की दीदियों को संकल्प दिलाया गया। वार्ड नंबर 5 में स्थित विमल बाबू अड्डा के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत समूह की दीदियों के द्वारा 50 पौधा रोपित किए गए। जिसमें अमरूद, आम, जामुन,नीम , आंवला आदि पेड़ शामिल हैं। इस अभियान में सामुदायिक संगठक प्रियंका द्विवेदी के द्वारा समूह की दीदियों से समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। विश्व कौशल दिवस पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पिंटू कुमार बीआरपी बगहा2, शिक्षिका निशा साहू, रेणु कुमारी,प्रिया कुमारी,पूजा सिंह,शिक्षक मोहम्मद रिजवान, सौरभ कुमार, अरविंद कुमार,हरेन्द्र कुमार,सामुदायिक संसाधन सेवी किरन , नीतू सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार,अवधेश कुमार,दीक्षा आदि के द्वारा उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!