E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsTechnologyTravelकार्यक्रमटेक्नोलॉजीतकनीकीप्रशिक्षणबिहारलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

प्रखंड बगहा-01: डिजिटल जनगणना 2027 के प्रशिक्षण के अंतिम दिन 90 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला प्रशिक्षण

प्रखंड बगहा-01: डिजिटल जनगणना 2027 के प्रशिक्षण के अंतिम दिन 90 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला प्रशिक्षण। बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड बगहा-1 कार्यालय परिसर में आर्थिक जनगणना 2027 को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन 90 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने की।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर शशिरंजन पांडेय, शौकत अली, दिनेश कुमार प्रियदर्शी, सुजीत कुमार, छोटे प्रसाद, नवनीत कुमार, राजन पांडेय एवं नासिर जमाल ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।बीडीओ ने बताया कि 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड बगहा-1 के कुल 603 शिक्षक-शिक्षिकाओं को बैचवार प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन 90 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कुल 17 बैचों को प्रत्येक बैच को लगातार तीन दिनों तक प्रशिक्षण प्रदान कर संपन्न कराया गया।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को मकान सूचीकरण, सर्वेक्षण प्रक्रिया, आंकड़ों के सही संकलन तथा डिजिटल प्रविष्टि की तकनीकी बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना का कार्य मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा, जिससे डेटा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक तेज, सटीक एवं पारदर्शी होगी।प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगी। इसके तहत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मोबाइल एप के उपयोग, डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया तथा सर्वेक्षण के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में संबंधित क्षेत्रों का विभाजन, एचएलओ ऐप लोड करना, मकानों का सूचीकरण तथा नजरी नक्शा तैयार करना आवश्यक होगा।पहले चरण में मकानों का सूचीकरण कर उन्हें क्रम संख्या दी जाएगी। जबकि दूसरे चरण में सरकार द्वारा आम जनता का महारजिस्ट्रेशन कर 34 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर ऑनलाइन भरनी होगी। सभी को एचएलओ ऐप के माध्यम से ही पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रत्येक बिंदु की बारीकियों से अवगत कराया गया, ताकि वे फील्ड में बिना किसी त्रुटि के कार्य कर सकें। बीडीओ ने इसे महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए सभी प्रशिक्षुओं से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!