
*डॉ. जी नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम”*

उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में डॉ. जी नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और डिस्टिंक्शन के साथ सफलता हासिल की।
विद्यालय की छात्राओं ने हर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया कि मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्रधानाचार्या कंचन भट्ट ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे बेटियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया।




