21वीं वाहिनी एसएसबी बगहा एवं बगहा पुलिस के द्वारा संयुक्त ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ संडे ऑन साइकिल अभियान का शुभारंभ।
21वीं वाहिनी एसएसबी बगहा एवं बगहा पुलिस के द्वारा संयुक्त ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ संडे ऑन साइकिल अभियान का शुभारंभ।
बिहार डेस्क,बगहा।21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कुमार कौशल के नेतृत्व में बगहा शहर व सीमा क्षेत्रों में भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शुभारंभ किया गया।21वीं वाहिनी एसएसबी मंगलपुर कैंपस बगहा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बगहा वापसी 21वीं वाहिनी एसएसबी मंगलपुर कैंपस बगहा तक साइकिल रैली आयोजित की गई। साइकिल रैली में एसएसबी अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी,जवानों,पुलिस कर्मी स्थानीय जनमानस एवं मीडिया बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली,पर्यावरण संरक्षण तथा फिट एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।इस अवसर पर कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत एवं पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल ने कहा कि ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का जनआंदोलन है।नियमित शारीरिक गतिविधियाँ व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।फिट एवं स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं तथा इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर 21 वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी 21वीं वाहिनी एसएसबी बगहा सुरेश शर्मा,उपकमांडेंट सोनू कुमार, उप कमांडेंट (प्रचालन) विशाल कुमार,उप कमांडेंट भूषण चंद रॉय, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) रजनीश मीणा और पुलिस पदाधिकारियों में बगहा मुख्यालय डीएसपी दयानंद शर्मा, एसडीपीओ बगहा निहार भूषण और विशिष्ट व्यक्तियों में राजन जी,समाजसेवी सतीश, सन फ्लावर चिल्ड्रेन्स स्कूल के प्रिंसिपल निप्पू कुमार पाठक, पत्रकार माधवेंद्र पाण्डेय,जय प्रकाश वर्मा शामिल रहें।इस कार्यक्रम के साथ-साथ 21वीं वाहिनी एसएसबी के सीमा चौकी झंडूतोला, चकदावा, रमपुरवा, थारी गंडक बैराज, कमरचिनवा के द्वारा भी सीमा क्षेत्रों में स्थानीय जन मानस के साथ ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया गया।





