बगहा एलआईसी कार्यालय में गार्ड की बंदूक से चली गोली, एक घायल, एफएसएल टीम कर रही जांच।
बगहा एलआईसी कार्यालय में गार्ड की बंदूक से चली गोली, एक घायल, एफएसएल टीम कर रही जांच।
बिहार डेस्क,बगहा। शुक्रवार को बगहा थाना क्षेत्र के एलआईसी कार्यालय परिसर में गोली चलने की घटना से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा गार्ड के हथियार से चली गोली में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एलआईसी कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड के हथियार से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से वहां मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।सूचना मिलते ही बगहा थाना पुलिस और वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी बगहा रामानंद कुमार कौशल, एसडीपीओ निहार भूषण और बगहा नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार आदि ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। टीम मौके से जरूरी साक्ष्य संकलित कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।






