Best News StoryE-PaperMake it ModernNew LookTravelWorldकार्यक्रमझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

विश्व पर्यावरण दिवस:बगहा पुलिस लाइन में एसपी रामानंद कुमार कौशल ने किया वृक्षारोपण

पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, हरित वातावरण का दिया संदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस:बगहा पुलिस लाइन में एसपी रामानंद कुमार कौशल ने किया वृक्षारोपण।   पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, हरित वातावरण का दिया संदेश।

बिहार डेस्क,बगहा। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बगहा परिसर में पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कुमार कौशल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधे लगाए गए।विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।कार्यक्रम में लाइन डीएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने हेतु आमजन को भी जागरूक किया गया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों में पुष्पा कुमारी टि्वंकल सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!