झाँसी : ‘अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग’ का हुआ आयोजन एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु संयुक्त रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा-

-
झाँसी : ‘अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग’ का हुआ आयोजन एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु संयुक्त रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा-

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,जिला-झाँसी)
केंद्रीय गृहमंत्री (भारत सरकार) द्वारा 9वीं APEX LEVEL COMMITTEE (NCORD) की बैठक (दिनांक-09.01.2026) में दिए गए निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल (मध्य प्रदेश) द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में सीमावर्ती राज्यों के मध्य मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं प्रभावी अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से (दिनांक-03.07.2026) को ओरछा,जिला-निवाड़ी (मध्य प्रदेश) में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग (Border Meeting) का आयोजन किया गया….
बैठक का आयोजन पुलिस उप महानिरीक्षक (छतरपुर रेंज) छतरपुर-विजय कुमार खत्री के निर्देशन में किया गया,जिसमें सागर जोन (मध्य प्रदेश) एवं उत्तर प्रदेश के झाँसी तथा ललितपुर जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की….
बैठक में निम्नलिखित अधिकारीगण उपस्थित रहे-
(01)-आकाश कुलहरि (पुलिस महानिरीक्षक) झाँसी परिक्षेत्र (झाँसी)
(02)-मिथिलेश कुमार शुक्ला, (पुलिस महानिरीक्षक) सागर जोन
(03)-विजय कुमार खत्री (पुलिस उप महानिरीक्षक) छतरपुर रेंज
(04)-शशीन्द्र चौहान (पुलिस उप महानिरीक्षक) सागर रेंज
(05)-बी०बी०जी०टी०एस०मूर्ति, (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) जनपद-झाँसी
(06)-मोहम्मद मुश्ताक (पुलिस अधीक्षक) जनपद-ललितपुर
(07)-डॉ० राय सिंह नरवरिया (पुलिस अधीक्षक) निवाड़ी
(08)-अनुराग सुजानिया (पुलिस अधीक्षक) सागर
(09)-रजत सकलेचा (पुलिस अधीक्षक) छतरपुर
(10)-मनोहर सिंह मंडलोई, (पुलिस अधीक्षक) टीकमगढ़
(11)-श्रीमती निवेदिता नायडू (पुलिस अधीक्षक) पन्ना
(12)-आनंद कलादगी (पुलिस अधीक्षक) दमोह
बैठक के दौरान नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थों (NDPS) की अंतर्राज्यीय एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम,क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क,ड्रग पैडलर्स (Drug Peddlers) और पूर्व में गिरफ्तार एवं फरार अभियुक्तों की जानकारी का आदान-प्रदान,मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोहों पर संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई, खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा सीमावर्ती जनपदों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई….
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन एवं कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई करेंगे तथा सूचना साझा कर संयुक्त अभियान संचालित किए जाएंगे,जिससे आगामी वर्षों में नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रभावी योगदान सुनिश्चित किया जा सके।
