Best News StoryCrimekanpur nagarक्राइमचोरीटॉप न्यूज़समस्या

बंद मकानों में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार?*

*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*बंद मकानों में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार?*

सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर के थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने 19 जून 2026 को सेक्टर-7, स्वर्ण जयंती विहार में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर अंशू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की करीब 632 ग्राम चांदी की ज्वैलरी, ज्वैलरी बेचकर प्राप्त ₹1 लाख नकद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी, एक देशी तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान संभव हो सकी। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि गैंग पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी का सामान बेचकर प्राप्त रकम से आरोपी मौज-मस्ती और पर्यटन पर खर्च करते थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

बाइट-पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!