Best News Storykanpur nagarक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए करीब 4 करोड़ 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है।

बड़ी खबर कानपुर नगर से

4.93 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा?

सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की कानपुर

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए करीब 4 करोड़ 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है।

कल्याणपुर थाना पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, 48 सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक नवशील धाम फेज-2 निवासी आशीष कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी संस्था को डोनेशन दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि उन्हें लखनऊ ले जाकर कथित रूप से बंधक बनाया गया और उनके मोबाइल फोन व बैंक खातों का दुरुपयोग करते हुए संस्था के खाते से करीब 4 करोड़ 93 लाख रुपये का अवैध लेन-देन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रावतपुर बस अड्डे से कंपनी बाग जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन मेट्रो के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शुभेन्द्र प्रकाश मिश्र उर्फ शुभम मिश्रा, राज सिंह और राहुल चौधरी के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पीड़ित के मोबाइल में एपीके (APK) फाइल इंस्टॉल कर मोबाइल और नेट बैंकिंग का पूरा एक्सेस हासिल किया। इसके बाद विदेशी हैंडलरों और अन्य साथियों की मदद से संस्था के बैंक खाते का इस्तेमाल गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से करोड़ों रुपये के लेन-देन के लिए किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एचपी लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, 48 सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज, पांच खाली सिम रैपर और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। डिजिटल उपकरणों को साइबर फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे साइबर नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: संबंधित पुलिस अधिकारी / डीसीपी पश्चिम, कानपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!