Travelआपदागंडक नदीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसमस्या
Trending

वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा।

 

सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति का सीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश।

 

नेपाल के सैलाब का बिहार पर असर, बगहा से मोतिहारी तक मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

बाढ़ के खतरे के बीच मुख्यमंत्री का सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा, राहत-बचाव को लेकर दिए निर्देश

गंडक के बढ़ते खतरे के बीच सीएम ने किया बैराज का निरीक्षण, अधिकारियों को किया अलर्ट



भाष्कर दिवाकर की खास रिपोर्ट वाल्मीकिनगर।नेपाल में आए सैलाब के मद्देनजर बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया एवं मोतिहारी में बाढ़ की स्थिति का सर्वेक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज पहुंचे। यहां उन्होंने गंडक बैराज का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जलस्तर, संभावित बाढ़ के प्रभाव तथा नदी की मौजूदा स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संभावित प्रभावों, एहतियाती उपायों, सुरक्षा व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया।



 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!