बगहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, रामनगर थाना क्षेत्र में मारपीट एवं धारदार हथियार से हमले के मामले का 24 घंटे में कांड का उद्भेदन; चार आरोपी गिरफ्तार
बगहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, रामनगर थाना क्षेत्र में मारपीट एवं धारदार हथियार से हमले के मामले का 24 घंटे में कांड का उद्भेदन; चार आरोपी गिरफ्तार
फरसा बरामद, रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में मारपीट व धारदार हथियार से हमले का मामला,बगहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया।
बगहा/रामनगर। बगहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनगर थाना क्षेत्र में मारपीट एवं धारदार हथियार से हमले के मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक, बगहा राजेश कुमार ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।उन्होंने बताया कि बीते 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे खटौरी, वार्ड संख्या-09 निवासी गुड्डू मांझी और उसके बड़े भाई मनेजर मांझी के साथ मामूली विवाद को लेकर गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि भगेलू चौधरी एवं उसके सहयोगियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की तथा धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।घटना के बाद घायल गुड्डू मांझी ने टीओपी बेतिया स्थित जीएमसीएच में पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना फर्दबयान दर्ज कराया। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए रामनगर थानाध्यक्ष डायल-112 की टीम एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।गुड्डू मांझी के फर्दबयान के आधार पर रामनगर थाना कांड संख्या 614/26 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक, बगहा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भगेलू चौधरी, कृष्णा चौधरी, चंदन कुमार एवं सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में भगेलू चौधरी,पिता महेश चौधरी,कृष्णा चौधरी,पिता भगेलू चौधरी,चंदन कुमार,पिता भगेलू चौधरी,सुनीता देवी,पति भगेलू चौधरी सभी आरोपी जुड़ा पकड़ी, थाना रामनगर,जिला पश्चिम चंपारण के निवासी बताए गए हैं।इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, थानाध्यक्ष रामनगर, पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता रानी, पुलिस अवर निरीक्षक इम्तियाजुल खान, पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र यादव सहित रामनगर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।





