Best News StoryGood workJhansiPolicticsकार्यक्रमकॉलेजझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़देश दुनियाप्रशिक्षण

झाँसी जिले में अब कोई विद्यार्थी बिना लाइसेंस,हेलमेट के दुपहिया वाहन से स्कूल नहीं आएगा : ADM (प्रशासन)-*

 

*झाँसी जिले में अब कोई विद्यार्थी बिना लाइसेंस,हेलमेट के दुपहिया वाहन से स्कूल नहीं आएगा : ADM (प्रशासन)-*

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)

झाँसी जनपद अंतर्गत कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)-शिव प्रताप शुक्ल (IAS) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन….
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए ADM (प्रशासन)-शिव प्रताप शुक्ल (IAS) ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में छात्रों की सुरक्षा हेतु समिति का गठन सुनिश्चित कर लिया जाए।उन्होंने बिना लाइसेंस एवं हेलमेट के कोई भी छात्र-छात्रा दुपहिया वाहन से स्कूल नहीं आएगा।किसी भी कड़ाई से सुनिश्चित करें….
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने नगर में आम जनमानस को प्रॉपर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने झोकन बाग बांस मंडी के पीछे पार्किंग के लिए खाली जगह पर नगर निगम,JDA और CO ट्रैफिक की संयुक्त टीम बनाकर मौके का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए ताकि पार्किंग की संभावना को देखा जा सके। उन्होंने कहा कि नगर में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाए गए हैं। यदि ऐसे स्थानों पर अतिक्रमण होता पाया जाता है, तो सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें….
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया कि जल्द ही SOP जारी होगी,जिसके माध्यम से कोई ओवरलोड वाहनों कार्यवाही से नहीं बच सकेगा। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों पर सौ फीसदी कार्यवाही होना सुनिश्चित करें। एक भी ऐसा वाहन न मिले जिस पर नंबर प्लेट न हो,नंबर प्लेट पर गंदगी हो या कुछ ऐसा कि उस नंबर को पढ़ा न जा सके….
बैठक में ट्रैफिक प्लान पर चर्चा करते हुए अपरजिलाधिकारी प्रशासन ने नगर में बढ़ते ई-रिक्शा एवं ऑटो-रिक्शा चालकों की पहचान कराते हुए ऑटो रिक्शा पर ही समस्त जानकारी चस्पा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीओ सिटी को ई-रिक्शा/ ऑटो-रिक्शा के लिए नगर निगम द्वारा आवंटित स्थान सभी प्रकार की सुविधाओं सहित पार्किंग के अतिरिक्त अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए….
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने ARTO को निर्देशित किया की समस्त विद्यालयों के स्कूली वाहनों की जांचोपरांत अनफिट स्कूली वाहन किसी भी दशा में सड़क पर न चले। इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने ऐसे वाहनों को सीज़ करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूली वाहनों के प्राइवेट ड्राइवरों का वेरिफिकेशन एंव उनकी चिकित्सीय जांच भी कराना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए….
बैठक में बड़ागांव क्षेत्र से लगातार दुर्घटनाओं की जानकारी पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने एनएचएआई को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगभग 27-28 अवैध कट के कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी अवैध कट को बंद करते हुए फोटोग्राफ के साथ आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और NHAI द्वारा बताया गया कि अवैध कट पर बैरियर अथवा कटीले तार लगाते हुए बंद किया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके….
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त-राहुल कुमार यादव,अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग)-रजनीश गुप्ता,ARTO-हेमचंद गौतम और सहायक अभियंता (PWD)-संदीप शर्मा तथा DIOS-रती वर्मा एवं NHAI सहित अध्यक्ष बस एसोसिएशन व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!