Best News StoryGood workUnnaoकार्यक्रमझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़

महिला थाना प्रभारी ने बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी*

*महिला थाना प्रभारी ने बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी*

 

रिपोर्ट -दिनेश आर्या
सूर्या न्यूज़-24

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा सिविल लाइन स्थित जरी-जरदोजी केंद्र में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं 300 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने महिलाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र की प्रबंधक जहीरा के साथ महिलाओं के स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता को लेकर चर्चा की गई। आधुनिक मशीनों के माध्यम से जरी-जरदोजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया। महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र समिति तथा महिला आरक्षी पूजा चौधरी और पूजा देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!