AccidentBest News StoryUnnao
Trending

उन्नाव सड़क हादसे के घायलों में तीन की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने हुई थी भिड़ंत, नानी के घर जा रहे थे मृतक

उन्नाव सड़क हादसे के घायलों में तीन की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने हुई थी भिड़ंत, नानी के घर जा रहे थे मृतक

उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल सभी लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। सोमवार को इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। बता दे कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीखी निवासी रहीसुद्दीन (47) अपनी पत्नी सादिया (45) के साथ बाइक से एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव आए थे। रहीसुद्दीन बांगरमऊ क्षेत्र के रूरी रसूलपुर स्थित सीएचसी में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत थे। शाम को ड्यूटी पर लौटते समय फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में शारदा नहर चौधरी खेड़ा पुल के आगे उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर हरदोई के बालामऊ निवासी शिवमोहन द्विवेदी (30) अपने साथी शोभित (28) के साथ सवार थे। शोभित बसोखा (सहजनी), थाना सदर क्षेत्र के निवासी थे। दोनों युवक शोभित के ननिहाल जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। रहीसुद्दीन और उनकी पत्नी सादिया को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. पंकज वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, शिवमोहन द्विवेदी और शोभित को सफीपुर सीएचसी से जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया। सोमवार को इलाज के दौरान लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में रहीसुद्दीन की मौत हो गई। वहीं, शिवमोहन द्विवेदी और शोभित ने जिला अस्पताल उन्नाव में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सादिया की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!