
झाँसी : चिरगाँव थानाक्षेत्र के देवरा गाँव में अंबेडकर की नई प्रतिमा हुई स्थापित और पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश जारी-

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,जिला-झाँसी)
झाँसी जिले के थाना चिरगाँव पर विगत दिन सूचना प्राप्त हुई कि थाना चिरगाँव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-देवरा में भारतरत्न डॉ०भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और सूचना प्राप्त होते ही थाना चिरगाँव पुलिस एवं सक्षम अधिकारीगण द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा साथ ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई गयी है….
प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चिरगाँव पर अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज का अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।प्राप्त CCTV फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त/अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है ।




