विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने लगाए पौधे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने लगाए पौधे।
पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे, स्लोगन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
बिहार डेस्क बगहा। गुरुवार को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लोगों में जागृति पैदा करने और बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाने के लिए कोऑपरेटिव कोचिंग सेंटर नारायणपुर बगहा-2 में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी पठखौली की सहयोगी इकाई ने कार्यक्रम आयोजित किया।उक्त जानकारी नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक ने दिया।उन्होंने बताया कि वर्ग सप्तम से दशम तक के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से वायु संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण और वन संरक्षण को दर्शाया। बच्चों ने स्लोगन और पेंटिंग से संदेश दिया- “सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” और “जल है तो जीवन है”। कुछ बच्चों ने पेंटिंग में सांस लेने में हो रही तकलीफ और चिमनियों से निकलते धुएं से वायुप्रदूषण को भी दिखाया।पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित उज्जैनी कुमारी,सीमी कुमारी,प्रीति कुमारी,अनन्या कुमारी,गुलशन कुमार,आदित्य कुमार,रजनी कुमारी,अनुष्का कुमारी,शालू तिवारी, सलोनी कुमारी,मिट्ठी कुमारी,बिंदिया कुमारी,चिरंजीवी कुमार समेत दो दर्जन से ज्यादा बच्चों को वन विभाग बगहा ने इंस्ट्रूमेंट बॉक्स और कलम देकर पुरस्कृत किया।नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट ने बच्चों से बेल, बेर, पपीता, आंवला आदि के पौधे लगवाए और बच्चों के बीच वितरित किए। इस अवसर पर कोऑपरेटिव कोचिंग सेंटर के शिक्षक आर.के. पाठक और रसेद्र प्रसाद मौजूद रहे। नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक, समन्वय गिरींद्र पांडेय, संरक्षक जनार्दन शुक्ला ने वीक्षक के रूप में कार्य किया। वनक्षेत्र बगहा से वनरक्षी विक्की कुमार सिंह, अंजू कुमारी, सरोज कुमारी व पशुरक्षक विजय कुमार उपस्थित रहे।


