बगहा में नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति का भव्य स्वागत, जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत एवं सम्मान समारोह।
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति जदयू के बगहा दो प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।
बगहा में नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान समारोह।
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति जदयू के प्रखंड बगहा-02 अध्यक्ष रंजन यादव फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।
बगहा।शनिवार को बिहार विधान परिषद की नवनिर्वाचित सदस्य (एमएलसी) शिवरानी देवी प्रजापति के प्रथम बगहा आगमन पर जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बगहा-2 प्रखंड सभागार में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह ने की एवं मंच संचालन जदयू प्रवक्ता राकेश सिंह ने किया। जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित जदयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह,पूर्व एमएलसी राजेश राम,दयाशंकर सिंह, राकेश सिंह,बबुआजी सिंह, जयेन्द्र सिंह,पशुपति नाथ गुप्ता, प्रखंड बगहा-2 अध्यक्ष रंजन यादव, प्रखंड बगहा-1 अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, श्रीयांशु कुमार,अखिलेश गिरी,आरती देवी सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित शिवरानी देवी प्रजापति को फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके निर्वाचन को संगठन और समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके विधान परिषद पहुंचने से क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद बढ़ी है।अपने संबोधन में नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति ने पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।जदयू के प्रखंड बगहा-2 अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि
नवनिर्वाचित विधान पार्षद शिवरानी देवी प्रजापति का बगहा आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। पार्टी ने एक समर्पित एवं संघर्षशील महिला नेतृत्व को विधान परिषद भेजकर समाज के सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य किया है। हमें विश्वास है कि एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से सदन में उठाएंगी तथा विकास कार्यों को नई दिशा देंगी।।समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और नवनिर्वाचित एमएलसी के स्वागत में जोरदार नारेबाजी भी की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह,नगर अध्यक्ष जुगनू आलम,खटौरी पंचायत के मुखिया सह रामनगर मुखिया संघ के अध्यक्ष स्मिता चौरसिया,अभिषेक सिंह,आरती देवी,मुकेश कुमार,इजहार सिद्दकी आदि पार्टी के नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#बगहा के अतिथि भवन में नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति को आम से तौलकर किया गया सम्मानित।
बिहार डेस्क,बगहा। बिहार विधान परिषद की नवनिर्वाचित सदस्य (एमएलसी) शिवरानी देवी प्रजापति के बगहा आगमन पर जनता दल (यू) कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बगहा नगर स्थित अतिथि भवन (आईबी) बगहा-2 परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें आम से तौलकर अभिनंदन किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों के बीच एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित नेताओं ने उनके निर्वाचन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनके विधान परिषद पहुंचने से बगहा और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नीतीश कुमार जिंदाबाद”, “निशांत कुमार जिंदाबाद” तथा “एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति जिंदाबाद” के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। सम्मान से अभिभूत शिवरानी देवी प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगी।इस अवसर पर जदयू के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















