Best News Storykanpurक्राइमझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़देश दुनियासमस्या

बड़ी खबर कानपुर नगर त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया नष्ट?

बड़ी खबर कानपुर नगर

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया नष्ट?

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान

हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच—19 नमूने संग्रहित
कानपुर नगर, 22 अगस्त 2026। रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को शहर की प्रमुख खोया मंडियों में विशेष जांच अभियान चलाया। हटिया खोया मंडी, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 19 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा लगभग 450 किलोग्राम खोया दूषित एवं बदबूदार पाए जाने पर नष्ट कराया गया।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों ने यह अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राज्य सचल दल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न खोया मंडियों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों के अनुसार, हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा लगभग 450 किलोग्राम खोया जांच के दौरान दूषित एवं बदबूदार पाया गया। संबंधित खाद्य कारोबारी की सहमति के बाद खोये को मौके से हटवाकर बाबूपुरवा स्थित नगर निगम के यार्ड में ले जाया गया, जहां उसका नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
व्यापारियों से संवाद के बाद लिए गए नमूने
एक्सप्रेस रोड स्थित प्रेम खोया भंडार पर निरीक्षण और नमूना संग्रहण के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जांच प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा मानकों और जांच प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सहयोग की अपेक्षा की। इसके बाद प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर नियमानुसार नमूने संग्रहित किए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान खोया और मिठाइयों की मांग बढ़ने को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। अभियान के दौरान लिए गए सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। यदि प्रयोगशाला जांच में कोई नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) कानपुर मंडल सुनील शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, संजय सिंह, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल सहित राज्य सचल दल, जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों के अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!