लगातार तीसरे दिन बारिश से गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि,गंडक बराज का डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक पार।

लगातार तीसरे दिन बारिश से गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि,गंडक बराज का डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक पार
गुरुवार से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही, नहीं निकली धूप।
बिहार डेस्क,बगहा। मौसम का मिजाज लगातार तीसरे दिन खराब बना हुआ है। गुरुवार से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। लगातार तीसरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। सुबह से हवा के साथ रुक-रुककर मध्यम से तेज बारिश होती रही। जिससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर आवाजाही कम रही और कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी रही। इधर, वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी के डिस्चार्ज में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को दोपहर 3 बजे तीन लाख 900 क्यूसेक पहुंच गया।गंडक नदी में बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन भी निचले इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है।वही भारी बारिश के कारण वाल्मीकिनगर के रोहुआ टोला-भेड़िहारी कॉलोनी में बाढ़ का पानी गाँव में घुस गया है।वही लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार शनिवार तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश और बढ़ते जलप्रवाह के बीच प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।



