आपदाटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारराहत कार्यलोकल न्यूज़विद्युत विभागसमस्या
Trending
आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, सेमर का पेड़ गिरने से पोल-तार क्षतिग्रस्त।
आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, सेमर का पेड़ गिरने से पोल-तार क्षतिग्रस्त।
बिहार डेस्क,बगहा। शनिवार की दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के कारण बगहा-1 प्रखंड कार्यालय के सामने बगहा-2 की ओर जाने वाली बिजली लाइन पर सेमर का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली का पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और विभागीय टीम का सहयोग करने की अपील की है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।





