CrimeNew LookPolice Good WorkTravelक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

बगहा पुलिस की कार्रवाई: हत्या, लूट,आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्तों के घर इश्तिहार चस्पा।

बगहा पुलिस की कार्रवाई: हत्या, लूट,आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्तों के घर इश्तिहार चस्पा।

 

 

 

बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। बगहा पुलिस ने आर्म्स एक्ट, लूट कांड, हत्या का प्रयास, मद्य-निषेध और चोरी कांड में वांछित अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल ने प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में जाकर फरार चल रहे अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चस्पा किया। इश्तिहार के माध्यम से अभियुक्तों को निर्धारित तिथि तक न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। बगहा पुलिस ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करने पर अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!